श्रद्धा: हिंदू-मुस्लिम दरकिनार कर छोड़ा घर, जिस आफताब पर भरोसा उसने ही डुबो दिया 'जिंदगी का सूरज'

in #wortheumnews2 years ago

दक्षिण दिल्ली के महरौली में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। युवक आफताब अमीन पूनावाला(28) ने सहमति संबंधों में रह रही युवती श्रृद्धा वाकर(26) की हत्या कर उसके शव के करीब 35 टुकड़े कर दिए। उसने शव के टुकड़े घर के बाथरूम में किए और टुकड़ों को धोकर पॉलिथीन में पैक कर फ्रीज में रख दिया। वह पिट्टू बैग में शव एक टुकड़े को रखता था और जंगल में फेंक कर आता। इस तरह वह करीब 22 दिन शव के टुकड़ों को फेंकता रहा। वह 22 दिनों तक शव के साथ घर में रहा। वह हर रात दो बजे टुकड़ों को महरौली के जंगलों में फेंकने जाता था। महरौली पुलिस ने करीब छह महीने बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मामला का सनसनीखेज खुलासा किया। आपको बता दें कि मुंबई से सटे पालघर जिले के वसई की मूलनिवासी श्रद्धा वालकर कोरोना काल में मां की मृत्यु के बाद 15 दिन के लिए अपने घर आई थी। उसके बाद फिर वह मुंबई नहीं लौटी। दिल्ली जाने से पहले वह माता-पिता के विरोध के बावजूद आफताब अमीन पूनावाला के साथ लिव इन पार्टनरशिप में रहने चली गई थी।पहले दोनो वसई के करीब नायगांव में रह रहे थे। उसके बाद दिल्ली चले गए। श्रद्धा का बचपन वसई के संस्कृति अपार्टमेंट में बीता। साल 2019 में वह मलाड स्थित एक कॉल सेंटर में काम करती थी। यहीं पर आफताब पुनावाला से उसके प्रेम संबंध बने। साल 2020 में कोरोना महामारी में श्रद्धा की मां की मौत हो गई। उसके बाद श्रद्धा यहां आई थी। तब श्रद्धा के पिता ने उससे आफताब का साथ छोड़ने के लिए कहा, लेकिन वह यह कहकर दिल्ली चली गई कि उसे उत्तर भारत घूमने जाना है। Screenshot_2022_1115_131407.jpg