केदारनाथ यात्रा पर गए सरपंच का आक्सीजन की कमी के चलते निधन

in #wortheumcrime2 years ago

IMG-20220520-WA0012.jpgमल्हारगढ़। केदारनाथ दर्शन के लिए गए गुड़भेली बड़ी गांव के सरपंच बंशीलाल पाटीदार का आक्सीजन की कमी के चलते निधन हो गया। शुक्रवार को पीएम के बाद उनका हरिद्वार में ही अंतिम संस्कार हुआ। जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय सरपंच बंशीलाल पाटीदार केदारनाथ यात्रा पर गए थे। तीन दिन पूर्व आक्सीजन की कमी के चलते उनकी तबीयत बिगड़ी तो रुद्रप्रयाग हास्पीटल में भर्ती कराया था। गुरुवार को उन्हें छुट्टी दे दी। वापस लौटने के बजाए सरपंच पाटीदार ने पुनः यात्रा की शुरुआत की। इससे फिर उनकी तबीयत बिगड़ गई। शाम को आक्सीजन की कमी के चलते उनका निधन हो गया। शुक्रवार सुबह रुद्रप्रयाग में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों की उपस्थिति में शाम को हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार सम्पन्न हुआ।