दुर्घटना में घायलों का अस्पताल में कराया उपचार दो सड़क दुर्घटनाओं में 7 घायल

in #wortheumcrime2 years ago

IMG-20220602-WA0006.jpg
मल्हारगढ। फोरलेन पर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 7 घायल हो गए। पहली दुर्घटना में रांग साइड से आ रही पिकअप चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार पांच घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार सोनिक बायो के पास फोरलेन पर रांग साइड से आ रही पिकअप ने बाइक सवार दम्पत्ति को टक्कर मार दी। इसमें रईस (25) वाइदा (24) मुस्कान (22) अरशद (5) नावेद (3) व एक 2 वर्षीय बालिका घायल हो गए। सूचना टोल प्लाजा पैरामेडीकल विशालगिरीश भाटी, पायलट मुकेश माली, हेल्पर अरविंन्द एम्बूलेस लेकर पहंुचे, सभी घायलों को अस्पताल भर्ती कराया। इसी तरह एक अन्य दुर्घटना में डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार जीरन निवासी मदनलाल गुर्जर व उनके पुत्र कन्हैयालाल घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती कराया।
-IMG-20220602-WA0003.jpg

Sort:  

Naci

Naci

Nice