बुहाना पुलिस ने किया एक स्थाई टॉप-10 अपराधी को गिरफ्तार

in #wortheumbuhana2 years ago

IMG-20220528-WA0011.jpgबुहाना। पुलिस महानिदेशक जयपुर द्वारा वांछित अपराधियों व असामाजिक तत्वों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज उमेश चंद दत्ता एवं पुलिस अधीक्षक झुंझुनू प्रदीप मोहन शर्मा के निर्देशानुसार बुहाना पुलिस ने 5 साल से फरार चल रहे वृत्ताधिकारी मुकेश चौधरी के सुपरविजन में थानाधिकारी महेंद्र सिंह द्वारा गठित टीम द्वारा एक स्थाई टॉप-10 अपराधी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। राजेश पुत्र दरियाव सिंह जाट उम्र 48 साल जो कादमा पुलिस थाना बाढड़ा जिला चरखी दादरी का रहने वाला है। जो कि अवैध शराब तस्करी के मामले में 5 साल से गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा था। जिस पर कॉन्स्टेबल आनंद कुमार को मुखबीर द्वारा उसके हरियाणा में एक घर में छुपे हुए होने की खबर मिली। जिस पर उसे मौके पर घर से गिरफ्तार किया गया। थानाधिकारी महेंद्र सिंह द्वारा गठित टीम में हैड कानि. महेश कुमार, हैड कानि. गुलाब सिंह, हैड कानि. महावीर प्रसाद, कानि. आनंद कुमार व कानि. धर्मवीर सिंह रहे। इसमे हैड कानि. महावीर प्रसाद व कानि. आनंद कुमार का इस स्थाई टॉप-10 अपराधी को पकड़ने में विशेष योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक झुंझुनू द्वारा इस सराहनीय कार्य के लिए बुुहाना थाने की इस पुलिस टीम को पुरस्कृत भी किया जाएगा।