ब्लॉक बीकापुर में मनाया गया मजदूर दिवस

in #wortheum2 years ago

Wortheum newsFB_IMG_1651453638275.jpg
#बीकापुर_के हितों की रक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर श्रमिक दिवस मनाया जाता है।
उक्त बात अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विकासखंड बीकापुर के सभा कक्ष में उपस्थित श्रमिकों के समक्ष खंड विकास अधिकारी बीकापुर डॉ सुभाष चंद वर्मा ने कहां। खंड विकास अधिकारी डॉ वर्मा ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए उनके अधिकार भी बताएं। डॉ वर्मा ने बताया कि श्रमिको के हितों की रक्षा के लिए श्रम विभाग भी बना है, जहां से तमाम निशुल्क लाभ की योजनाएं चलाई जा रही हैं , पंजीकृत श्रमिकों को समय समय पर इसका लाभ भी दिया जाता हैं। खंड विकास अधिकारी डॉ वर्मा ने बताया कि श्रमिको के चलने के लिए साइकिल से लेकर बच्चों के शादी- विवाह, पढ़ाई यहां तक कि श्रमिक के आकस्मिक निधन पर भी निशुल्क योजना का लाभ सरकार द्वारा दिया जाता है। डॉ वर्मा ने बताया कि आवश्यकता है कि सभी श्रमिक अपना पंजीकरण श्रम विभाग में अवश्य कराएं जिससे श्रम विभाग की योजनाओं का समुचित लाभ सभी श्रमिकों को मिल सके। पंजीकरण कैसे होगा इसकी भी जानकारी श्रमिक समारोह में दी गई।
खंड विकास अधिकारी डॉ वर्मा ने मनरेगा के 49 ऐसे श्रमिक जिन्होंने 100 दिन का रोजगार पूर्ण कर लिया था उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विकास खंड सभागार में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर आयोजित श्रमिकों के समारोह में मुख्य रूप से संयुक्त खंड विकास अधिकारी बद्री प्रसाद वर्मा, एपीओ दानिश जमाल, बी टी ए बलवीर सिंह , टी ए राम मनोहर गुप्ता ,संजय श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत अजय तिवारी, अवनीश शुक्ला, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अवधेश प्रताप सिंह, राजेश चौधरी, जयप्रकाश वर्मा, शुभम शुक्ला, अभिमन्यु, रवि कुमार, अंजू वर्मा, भीम सिंह रौनक सहित विकासखंड के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।