वन विभाग ने अवैध आरा मशीनों के खिलाफ चलाया अभियान, टीम ने उखाड़ी 4 अवैध आरा मशीन
Wortheum news
============ वन विभाग ने बुधवार को अवैध आरा मशीनों के ख़िलाफ़ औचक छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान चार अवैध आरा मशीन को बंद कराकर जब्त कर लिया।
प्रभागीय वन अधिकारी शीतांशु पांडे के आदेशानुसार क्षेत्रीय वन अधिकारी आर पी सिंह रेज बीकापुर
द्वारा अवैध रूप से चल रही आरा मशीनों के खिलाफ वन विभाग ने अभियान शुरू किया है।
बुधवार को वन विभाग के बीकापुर रेंज ऑफिसर आरपी सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इस टीम ने टीम में राजेंद्र प्रसाद वन दरोगा,अशोक सिंह यादव वन दरोगा, हौसला प्रसाद पांडे वन दरोगा, अखंड प्रताप सिंह वनरक्षक,बबलू प्रसाद वनरक्षक,लोकेश कुमार शर्मा वनरक्षक, दीपक कुमार शुक्ला वनरक्षक, अंबिका चौबे वनरक्षक व समस्त वन कर्मी के नेतृत्व में क्षेत्र में अवैध आरा मशीनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।
हैदरगंज, तारुन थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान वन विभाग की टीम को शिव प्रकाश तिवारी उर्फ डिप्टी तिवारी पचगवा रखौना चौराहे पर, सुरेश चंद्र दुबे उर्फ मोती दुबे मनऊ पुर, श्रवन सिंह रमगढ़वा खेमीपुर निधियावा, मोहम्मद सद्दाम मितनपुर की अवैध आरा मशीन चलती मिली। टीम ने उसे बंद कराकर और उखाड़ कर जब्त कर लिया।और संबंधित थानों मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। इसके अलावा भी कई स्थानों पर छापेमारी की गई
बीकापुर रेंज ऑफिसर आरपी सिंह ने बताया कि अवैध आरा मशीनों के खिलाफ पूरे क्षेत्र में कार्रवाई चलेगी।