माफिया अतीक की 34 करोड़ की संपत्ति आज होगी कुर्क, गुजरात जेल में बंद है डॉन

in #wortheum2 years ago

फूलपुर से पूर्व सांसद व माफिया अतीक अहमद की मुश्किल और बढ़ती जा रही है। खुद गुजरात की जेल में बंद है। वहीं दोनों बेटे उत्तर प्रदेश के जेल में, सिर्फ पत्नी ही घर पर है। प्रशासन ने उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत 14(1) की कार्रवाई के तहत अब तक करीब एक हजार करोड़ की सपंत्ति कुर्क कर चुकी है। वहीं शनिवार को लखनऊ के गोमतीनगर व गोमतीनगर विस्तार इलाके में 34 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी कर चुकी है। प्रयागराज की धूमनगंज थाने की पुलिस शनिवार को कार्रवाई करेगी।

माफिया अतीक अहमद गुजरात के साबरमती जेल में बंद है। उनके दो बेटों सहित करीब 9 करीबी रिश्तेदार जेल की सलाखों के पीछे हैं। प्रदेश सरकार ने माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए गैंगस्टर एक्ट के तहत 14 (1) की कार्रवाई तेजी से कर रही है। इसी के तहत अतीक अहमद की करीब एक हजार करोड़ की संपत्ति पुलिस ने कुर्क कर ली।

प्रभारी निरीक्षक धूमनगंज राजेश मौर्या के मुताबिक 14 सितंबर को फैजुल्लागंज के इंद्रापुरी कालोनी में स्थित अतीक अहमद के 8 करोड़ रुपये के बंगले को कुर्क किया था। इसके बाद अन्य संपत्तियों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही थी। हाल ही में गोमतीनगर के विजयंत खंड में आवासी व व्यावसायिक और गोमतीनगर विस्तार के भैसौरा में दो बड़ी संपत्तियों की जानकारी जुटाई।

इस संबंध में तहसील से भी सारा ब्योरा जुटा लिया गया है। कोर्ट से इसे कुर्क करने केलिए आदेश हासिल कर लिया गया है। शनिवार को इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए टीम का गठन किया गया है। शनिवार दोपहर को पुलिस टीम इन दोनों संपत्तियों को कुर्क करेगी। prayagraj-news-a-a-l-ii-ii-e-be-a_1634125852.jpeg

Sort:  

सर मेने आपकी खबरे लाइक कर दी जी
कृपया करके मेरी खबरे लाइक करने की कृपा करें जी 🙏