अखिलेश को मिलने लगे नए 'हमराह', बेगाने आ रहे सपा के नजदीक

in #wortheum2 years ago

ओमप्रकाश राजभर और शिवपाल सिंह यादव से बढ़ती दूरियों के बीच अखिलेश यादव को नए हमराह भी मिल रहे हैं। एक तरफ 'अपने' दूर हो रहे हैं ताे दूसरी तरफ 'बेगाने' करीब आ रहे हैं। राष्‍ट्रपति चुनाव में ये साथ हैं।
ओमप्रकाश राजभर-शिवपाल से बढ़ती दूरियों के बीच अखिलेश को मिलने लगे नए 'हमराह', बेगाने आ रहे सपा के नजदीक !
यूपी की सियासत में समाजवादी पार्टी के लिए पिछले कुछ दिनों से संकट की स्थिति दिख रही है। विधानसभा चुनाव और उसके बाद आजमगढ़-रामपुर लोकसभा उपचुनाव में हार के बाद 'अपनो' ने अलग-अलग कारणों से दूरी बनानी शुरू कर दी है। हालांकि इसी बीच कुछ 'बेगाने' माने जाने वाले नजदीक आ रहे हैं। ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा सपा से हाथ छुड़ाने की तैयारी में दिखती है तो संकट के वक्त कांग्रेस सपा की हमराह बनती दिख रही है।

राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के पक्ष में सपा और कांग्रेस साथ साथ हैं। इसलिए जब अखिलेश यादव ने लखनऊ में यशवंत सिन्हा के पक्ष में रात्रि भोज का आयोजन किया तो ओम प्रकाश राजभर व शिवपाल यादव को नहीं बुलाया गया। लेकिन कांग्रेस की नेता व विधायक अराधना मिश्र मोना इस आयोजन में शामिल हुईं।

Sort:  

Please follow me and like my News 🙏💐