China ने नहीं सुनी मदद की गुहार, India तुरंत मदद को रहा तैयार" : Sri Lanka संकट पर अमेरिकी एजेंसी

in #wortheum2 years ago

नई दिल्ली : भारत (India) ने श्रीलंका (Sri Lanka) को आर्थिक संकट (Economic Crisis) से उबरने में बेहद जल्द आवश्यक मदद पहुंचाई लेकिन चीन (China) से की गई मदद की अपील का श्रीलंका को कोई जवाब नहीं मिला. भारत यात्रा पर आईं अमेरिकी मददगार संस्था USAID की प्रशासक समांथा पोवर (Samantha Power) ने बुधवार को यह जानकारी दी. दिल्ली IIT में भाषण देते हुए पोवर ने कहा कि चीन श्रीलंका का सबसे बड़ा कर्जदाता बन गया था जिसमें श्रीलंका को बिना साफ शर्तों के ऊंची ब्याज दरों पर कर्ज दिया गया.
पोवर ने इसे लेकर भी हैरानी जताई कि क्या चीन श्रीलंका के लिए अपने कर्ज की शर्तों में कुछ बदलाव करेगा कि नहीं. उन्होंने कहा, " यह 2000 के दशक के मध्य से ही श्रीलंका की सरकारों को कर्ज के जाल में फंसाने वाले चीन से उलट कदम था"
श्रीलंका (Sri Lanka) अभूतपूर्व आर्थिक संकट (Economic Crisis) का सामना कर रहा है, जिससे लाखों लोग भोजन, दवा, ईंधन और अन्य आवश्यक चीजें खरीदने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. श्रीलंका का कुल विदेशी कर्ज 51 अरब अमेरिकी डॉलर है. IMG_20220728_090311.jpg

Sort:  

Please follow me and like my post🙏🙏🙏🙏

🙏✨🙏