Sitapur नवनियुक्त 49 पराविधिक स्वंय सेवकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ

in #wortheum2 years ago

नवनियुक्त 49 पराविधिक स्वंय सेवकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ

ज्ञानेन्द्र कुमार पाण्डेय

IMG-20220530-WA0007.jpg
सीतापुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की न्यायाधीश/सचिव, श्रीमती सुदेश कुमारी द्वारा जानकारी दी गयी कि मा0 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित पराविधिक स्वयं सेवकों की स्कीम के अनुसार, आज दिनांक 30.05.2022 दिन सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर में नवनियुक्त 49 पराविधिक स्वंय सेवकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री कुलदीप कुमार, द्वारा किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक-30.05.2022 से दिनंाक 02.06.2022 तक प्रतिदिन आयोजित किया जायेगा। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नवनियुक्त पराविधिक स्वंय सेवकों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में संचालित कार्यो के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। सचिव महोदय के साथ-साथ मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा रिसोर्स पर्सन के रूप में नामित पैनल अधिवक्ता श्री राकेश कुमार तिवारी, द्वारा समस्त पराविधिक स्वयं सेवको प्रशिक्षित किया गया, उनको समस्त पारिवारिक विधियों तथा सम्पत्ति अन्तरण अधिनियत-2005 की सम्पूर्ण जानकारी क्रमवार दी गयी। समय-01ः30 बजे प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम की व्यवस्था व अन्य सहयोग हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कर्मचारीगण, श्री अशोक कुमार राना, वरिष्ठ लिपिक, श्री रितिकेश श्रीवास्तव, कनिष्ठ सहायक, श्री सलीम अहमद, डा. ए.आपरेटर, श्री कन्हैया सिंह राना चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, इत्यादि उपस्थित रहें।