Sitapur सभी कार्यकर्ता बूथ पर जाकर बताए केन्द्र सरकार की योजनाएं-स्वतंत्र देव सिंह

in #wortheum2 years ago

सभी कार्यकर्ता बूथ पर जाकर बताए केन्द्र सरकार की योजनाएं-IMG-20220603-WA0010.jpgस्वतंत्र देव
प्रदेश अध्यक्ष ने दिया कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र
सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी केन्द्र सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के आठ वर्ष विभिन्न प्रकार के आयोजनों कार्यक्रमों के माध्यम से आमजनमानस तक अपनी उपलब्धियां एवं आगामी चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए बूथों को और अधिक मजबूत करने हेतु बूथ सशक्तीकरण अभियान पर बूथ और अधिक मजबूत करने हेतु कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मंत्र देते हुए समस्त जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं से अपेक्षा करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने बूथों पर प्रयास कर मोदी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाएं जो आठ वर्ष में की गई उन्हे जन जन तक पहुचानें का कार्य करें साथ ही किस आधार पर 2024 की एतिहासिक जीत मिलेगी ऐसा कार्य करें। आगामी लोक सभा चुनाव में फिर से दो तिहाई बहुमत से केन्द्र में भाजपा की सरकार बनानी है। इस मौके पर सांसद राजेश वर्मा, जिला प्रभारी प्रदेश मंत्री त्रयम्बक त्रिपाठी ,जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, एमएलसी पवन सिंह, विधायक आशा मौर्या, ज्ञान तिवारी, निर्मल वर्मा, रोहित सिंह, मीडिया प्रभारी पवन सिंह शिल्पी, नैमिष रत्न तिवारी, मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विश्राम सागर राठौर ने किया बैठक में प्रमुख रूप सीतापुर लोकसभा से 30 कार्यकर्ता व लोकसभा की प्रत्येक विधानसभा से 10 - 10 कार्यकर्ता उपस्थित रहे।