तिरंगा लहराकर वंदे मातरम का जयघोष

in #wortheum2 years ago

हरदोई । समाजवादी पार्टी कार्यालय से सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल के नेतृत्व में घर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया गया समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्त्ता सपा कार्यालय से शहीद उद्यान तक हांथो में तिरंगा लेकर भारत माता की जय वंदे मातरम के नारे लगाते हुए गए शहीद उद्यान में सपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह शहीद चंद्रशेखर ,आजाद राजगुरु को श्रद्धांजलि दी । IMG-20220809-WA0219.jpgसपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन बान शान है भारत माता की वीर सपूतों ने देश की आजादी में बड़ी संख्या में अपने प्राणों की आहुति देकर भारत माता की रक्षा की थी उन्होंने कहा महात्मा गाँधी जी सरदार पटेल जी अम्बेडकर जी सहित सैकड़ों महापुरुषों ने भारत की आजादी की लड़ाई लड़कर हमें आजादी दिलाई थी उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी आज से 15 अगस्त तक लगातार सभी विधानसभाओं में घर घर तिरंगा अभियान चलाकर नेताओं कार्यकर्ताओं व जनता के घर पर तिरंगा फहराएंगे इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश्वरी देवी, पूर्व प्रत्याशी पदमराग सिंह यादव पम्मू,जिला महासचिव वीरेंद्र यादव वीरे,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाबा साहब वाहिनी सतेंद्र कुमार पानू,वरिष्ठ नेता प्रहलाद मिश्रा, अवनीकांत बाजपेई,अलोक वर्मा,जिला उपाध्यक्ष अजयपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर यादव,जिला उपाध्यक्ष अमित सिंह मीतू, जिला उपाध्यक्ष अमित बाजपेई,राष्ट्रीय सचिव धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, राष्ट्रीय सचिव रामज्ञान गुप्ता, परिवेश श्रीवास्तव कुक्कू, नगर अध्यक्ष रियासत खां, हीरालाल वर्मा,युवजन अध्यक्ष हरिनाम यादव,अल्पसंख्यक अध्यक्ष सईद अहमद,व्यापार अध्यक्ष सुधीर गुप्ता मिन्ना,अनमोल गुप्ता मोनू,प्रबुद्ध अध्यक्ष प्रशांत मिश्रा, सोहेल खां, हारून, संतोष वर्मा, अध्यक्ष बाबा साहब वाहिनी संतोष वर्मा, मंजू वर्मा,महावीर यादव, सुरेशचंद्र वर्मा, जितेंद्र यादव,अविनाश कुशवाहा,रजनीश यादव रामप्रताप यादव एडवोकेट,सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे