मेरी जान तिरंगा है, मेरी शान तिरंगा है

in #wortheum2 years ago

IMG-20220806-WA0484.jpg

हरदोई :75 साल हुए आजादी को, चलो आज फिर एकता दिखाते हैं आओ चले मिलकर हम सब आजादी का यह अभूतपूर्व आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाते हैं,। मंगली पुरवा स्थित श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल के बच्चे कुछ इसी भाव से हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की मुहिम में अनवरत लगे हुए हैं शनिवार को बच्चों ने भारत माता व देश के सैनिकों की वेशभूषा में सर्जिकल सभी अभिभावकों तथा समाज से जुड़े हर वर्ग के लोगों से हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान के तहत हर घर तिरंगा अभियान सफल बनाना है हर घर पर तिरंगा लहराना है की अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहरा कर 75 साल हुए आजादी के महोत्सव को धूमधाम से मनाएं। श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल के प्रबंधक अखिलेश सिंह ने कहा कि यह महापर्व हमारे देश के सभी पर्वों से बड़ा है इसके अलावा आने वाले यह क्षण हम सभी के जीवन के लिए एक अलौकिक क्षण होंगे। हम सभी लोग मिलकर आजादी के इस महापर्व को ऐतिहासिक बनाते हुए अपने देश की आन, बान और शान तिरंगा को झुक कर सलाम करें। उप प्रबंधक मुकेश सिंह ने कहा के देश के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों के तहत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए हम सब मिलकर घर घर जाकर लोगों को जागरूक करने का भी कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यालय में प्रतिदिन बच्चों को जागरूक करने के अलावा अभिभावकों को भी अनवरत जागरूक किया जा रहा है।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिक्षिका कविता गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा इसके अलावा विनीता शुक्ला रचना प्रजापति का भी सहयोग रहा इस मौके पर बच्चे अपने हाथ में तिरंगा तथा श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल के बच्चों का संकल्प हर घर तिरंगा लहराना है आदि स्लोगन लिखी पट्टियों से संदेश दे रहे थे। इस मौके पर विद्यालय के उप प्रबंधक मुकेश सिंह, प्रधानाचार्या लक्ष्मी देवी ,दिव्या सिंह, प्रियांशी आनंद ,अर्पिता सिंह, बीना गुप्ता ,शशिबाला, आरती मिश्रा, प्रिया सिंह ,पूनम सिंह ,आरती वर्मा, सोनी तिवारी , रेखा रानी ,शीलू मिश्रा नैंसी गुप्ता, शीलू, सोनम आदि मौजूद रहे।

Sort:  

जय हिन्द

Please follow me and like my post sir🙏🙏🙏🙏

Please like my post sir🙏🙏🙏🙏🙏

बहुत सही,, लाइक भी करते रहो

Please follow me and like my post sir🙏🙏🙏🙏

Please follow me and like my post sir🙏🙏🙏🙏