हम अमेरिका के प्रतिबंधों को नहीं मानते,

in #wortheum2 years ago

यूक्रेन पर फरवरी में रूस के हमले के जवाब में अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ने मोर्दाशोव पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। रूसी नेता और अधिकारियों के अलावा उनसे संबंध रखने वाले कुलीन वर्ग को भी पश्चिमी प्रतिबंधों में शामिल किया गया है।
हांगकांग के नेता जॉन ली ने मंगलवार को कहा कि वह केवल संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंधों को लागू करेंगे। इससे पहले अमेरिका ने चेतावनी दी थी कि अगर हांगकांग प्रतिबंधित व्यक्तियों के लिए पनाहगाह बना रहा तो उसके वित्तीय केंद्र का दर्जा खतरे में पड़ सकता है। ली का बयान मंगलवार को तब आया जब कुछ दिन पहले रूसी कारोबारी एलेक्सी मोरदाशोव की एक आलीशान याट (नौका) शहर के तट पर रुकी।मोरदाशोव को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का करीबी माना जाता है और फरवरी में यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद उन पर अमेरिका, ब्रिटेन तथा यूरोपीय संघ ने प्रतिबंध लगाया था। हांगकांग के अधिकारियों ने कहा है कि वे अन्य सरकारों की ओर से लगाए गए एकतरफा प्रतिबंध को लागू नहीं कर सकते हैं। ली ने पत्रकारों से कहा, 'हम ऐसा कुछ नहीं कर सकते हैं जिसका कोई कानूनी आधार नहीं हो। हम संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों को मानेंगे, यही हमारा तंत्र है।'