क्षेत्रीय दलों की एकता का प्रस्थान बिंदु तय कर गए मुलायम, सैफई में दिखी यह तस्वीर

in #wortheum2 years ago

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने परलोकवासी होने के बाद भी नया सियासी संदेश दिया है। उनकी अंतिम यात्रा ने क्षेत्रीय दलों की एकता का प्रस्थान बिंदु तय किया है जहां से लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी राह निकल रही है।kanapara_1665405494.jpegसपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने परलोकवासी होने के बाद भी नया सियासी संदेश दिया है। उनकी अंतिम यात्रा ने क्षेत्रीय दलों की एकता का प्रस्थान बिंदु तय किया है जहां से लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी राह निकल रही है। दूसरी तरफ भाजपा और कांग्रेस को भी सोचने के लिए विवश कर दिया है। उनकी अंतिम यात्रा में हुए सियासी जमावड़े से इस बात का भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनका कद कितना विशाल था। इस कद केअनुरूप समाजवादी पार्टी को खड़े रहने की चुनौती भी स्वीकार करनी होगी।