अब सितंबर में भी मिलेगा स्वादिष्ट व रसीला आम, कृषि विश्वविद्यालय ने विकसित की नई प्रजाति

in #wortheum2 years ago

dr-vijendra-singh_1663842108.jpegआचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने आम की एक ऐसी प्रजाति विकसित की है जिसका फल सितंबर महीने में प्राप्त होगा। कृषि वैज्ञानिकों ने इस आम को नरेंद्र आम-1 नाम दिया है।
आम के साथ आचार्य नरेंद्र देव कृषि विवि के कुलपति डॉ. विजेंद्र सिंह।आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुुमारगंज के उद्यान व वानिकी विभाग के वैज्ञानिकों ने एक आम से ऐसी प्रजाति का जनन द्रव्य प्राप्त किया है, जिससे मीठा, रसीला, सेहतमंद आम का फल मिलेगा। इसका एक पेड़ भी तैयार कर लिया गया है। इसकी कलम अक्तूबर माह में रोपित की जाएगी। यह दो साल में पेड़ बनकर फल देना लगेगा। कृषि वैज्ञानिकों ने इस आम को नरेंद्र आम-1 नाम दिया है।