कौन है कट्टरपंथी मौलाना जिसने भारत के खिलाफ आग लगाई और पाकिस्तान से क्या है

in #wortheum2 years ago

भारत के खिलाफ दुनिया को भड़काने वाला मौलाना मुफ्ती शेख अहमद बिन हमाद अल खलीली है। यह ओमान का रहने वाला है। पाकिस्तान ने इसी साल 23 मार्च 2022 को शेख अहमद बिन हमाद अल खलीली को सितारा-ए-पाकिस्तान से नवाजा है।आईएसआई और पाकिस्तान का खेल कश्मीर में खत्म हो चुका है। इसलिए शेख अहमद बिन हमाद अल खलीली के कंधों पर बंदूक रख भारत को निशाना बनाने की साजिश रची गई है।'

क्या आप जानते हैं कि इस्लाम को लेकर विदेशों में भारत के खिलाफ झूठी मुहिम चलाने वाला शख्श कौन है? इस शख्स का पाकिस्तान से क्या रिश्ता है? भारत के कथित रैडिकल मुस्लिम नेता बीजेपी के दो प्रवक्ताओँ के खिलाफ कार्रवाई के बाद भी शांत नहीं हैं। वो दुश्मन के हाथ का खिलौना बन रहे हैं, बल्कि यूं कहा जाए कि भारत की इज्जत को खिलौना बनाकर खेलने की साजिश कर रहे हैं। तो चलिए हम बताते हैं कि भारत के खिलाफ बखेड़ा करने वाला वो शख्स कौन है और पाकिस्तान से उसका क्या रिश्ता है। इस शख्स का नाम है शेख अहमद बिन हमाद अल खलीली। ये ओमान का सबसे बड़ा मुफ्ती है। इसकी इस्लाम और पैगंबर के बारे में कही बातों पर बखेड़ा करने की इसकी हिम्मत तब नहीं हुई जब यही सारी बातें जाकिर नाइक ने कहीं थीं। क्यों कि जाकिर नाइक आतंकी पैदा करता है और शेख अहमद बिन हमाद अल खलीली भी आतंकियों की पासदारी करता है। खासतौर तालिबान का पैरोकार यही शेख अहमद बिन हमाद अल खलीली रहा है।IMG_20220607_102220.jpg