दिल्ली में शर्मसार हुई इंसानियत, 8 साल की बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म

in #wortheum2 years ago

minor-rape-min-2-1.jpg

देश की राजधानी दिल्ली में दो शर्मनाक घटनाएं सामने आई हैं। एक में एक नाबालिग के साथ उसके चचेरे भाई ने डरा धमकाकर कई बार दुष्कर्म किया तो वहीं दूसरी घटना में 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने में 32 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है।पहले घटना में दक्षिण पूर्वी दिल्ली के बदरपुर इलाके में 8 साल की बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में 32 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। दोनों एक ही मकान में किराएदार के रूप में रहते थे। बच्ची के घर में अकेली होने पर आरोपित ने उसे दुष्कर्म का शिकार बनाया। आरोपित पुलिस गिरफ्त में है।

पूर्वी दिल्ली में नाबालिग से चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

वहीं, पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घिनौनी वारदात सामने आई है। एक नाबालिग के साथ उसके चचेरे भाई ने डरा धमकाकर कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता के गर्भवती होने पर स्वजन को आरोपित की करतूत का पता चला। पीड़िता की मां की शिकायत पर न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर 45 वर्षीय आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पीड़िता का परिवार न्यू अशोक नगर में रहता है। परिवार में माता-पिता के अलावा कई सदस्य हैं। पीड़ित जिस मकान में रहती है, उसकी दूसरी मंजिल पर उसके ताऊ का परिवार रहता है। आरोप है कि 18 मार्च 2022 को पीड़िता घर में अकेली थी, उसी दौरान आरोपित ने डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। स्वजन को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी, इससे पीड़िता बुरी तरह से डर गई। करीब 15 दिन के बाद किशोरी को फिर से घर में अकेला पाकर आरोपित ने उसके साथ दोबारा से दुष्कर्म किया।

कुछ दिन पहले अचानक से किशोरी के पेट में दर्द हुआ, मां उसे लेकर डाक्टर के पास गई। जांच में पता चला किशोरी तीन माह की गर्भवती है। जब मां ने किशोरी से पूछा तो तब उसने ताऊ के बेटे की घिनौनी वारदात के बारे में बताया। पुलिस ने पीड़िता की काउंसलिंग की और मां की शिकायत पर केस दर्ज किया।