करीब 812 दिन बाद सपा विधायक आजम खान सीतापुर जेल से हुए रिहा

in #wortheum2 years ago

IMG-20220520-WA0037.jpgकरीब 812 दिन बाद सपा विधायक आजम खां सीतापुर जेल से रिहा हो गए। आजम को शुक्रवार सुबह 8:05 बजे रिहा किया गया। गुरुवार की देर रात करीब 12 बजे सपा विधायक का रिहाई आदेश जेल प्रशासन को प्राप्त हुआ था। उधर, आजम की रिहाई की खबर पर उनके समर्थकों की भीड़ सुबह पांच बजे से ही जेल गेट के पास जुटने लगी थी। आजम खां के बड़े बेटे अदीब आजम सबसे पहले जेल पहुंचे। विधायक आशु मालिक और अब्दुल्ला आजम भी सीतापुर जेल पहुंच गए। अब्दुल्ला आजम 6:55 बजे जेल के अंदर गए। रामपुर, लखनऊ व अन्य स्थानों के समर्थक सीतापुर पहुंचे हैं। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने सपा विधायक आजम खां की अंतरिम जमानत मंजूर की थी। जमानत मंजूर होने के बाद से ही उनके रिहाई आदेश का इंतजार हो रहा था। गुरुवार की देर शाम तक रिहाई परवाना न मिलने की वजह से उनकी रिहाई नहीं हो सकी थी।

सात बजे सीतापुर जेल पहुंचे शिवपाल

प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव भी सीतापुर जेल पहुंचे। उनकी गाड़ी सुबह सात बजे जेल परिसर में दाखिल हुई। जेल गेट पर कई थानों की पुलिस लगाई गई।

गाड़ियों की जांच, जेल रोड पर पुलिस का पहरा