हिंदू राष्ट्र काशी राजधानी, मुस्लिम-ईसाइयों को वोटिंग का अधिकार नहीं, धर्म संसद का संविधान तैयार

in #wortheum2 years ago

हिंदू राष्ट्र का संविधान 750 पृष्ठों का होगा। हिंदू राष्ट्र के संविधान के मसौदे में भारत में रहने वाले मुस्लिम-ईसाइयों को वोटिंग का अधिकार नहीं देने समेत कई नियम शामिल किए गए हैं। संविधान में 16 साल की उम्र पूरी करने के बाद वोट देने का अधिकार दिया जाएगा, जबकि चुनाव लड़ने की आयु 25 साल तय की गई है।

IMG_20220813_134339.jpg

उत्तराखंड के हरिद्वार और दिल्ली में आयोजित धर्म संसद (Dharm Sansad) में विवादित भाषणों का मामला अभी थमा नहीं है, इसी बीच धर्म संसद की तरफ से हिंदू राष्ट्र के संविधान का मसौदा तैयार कर दिया गया है। वाराणसी में 30 प्रख्यात संतों और विद्वानों के समूह ने हिंदू राष्ट्र के संविधान (Hindu Rashtra Constitution) का पहला मसौदा तैयार कर दिया है। हिंदू राष्ट्र के संविधान के मसौदे में भारत में रहने वाले मुस्लिम-ईसाइयों को वोटिंग का अधिकार नहीं देने समेत कई नियम शामिल किए गए हैं। इसे पहली बार फरवरी में प्रयागराज में आयोजित धर्म संसद में प्रस्तावित किया गया था। आइए जानते हैं इस हिंदू राष्ट्र के संविधान के पहले मसौदे में क्या कुछ शामिल किया गया है..

माघ मेले में पेश होगा 32 पन्नों का मसौदा
संगम नगरी प्रयागराज के रेतीले तट पर माघ मेला-2023 में आयोजित होने वाले धर्म संसद में 32 पन्नों के हिंदू राष्ट्र के संविधान का मसौदा पेश किया जाएगा। पहले मसौदे में शिक्षा, रक्षा, कानून और व्यवस्था, मतदान प्रणाली, राज्य के मुखिया के अधिकार आदि के बारे में बताया गया है।

काशी बनेगी राजधानी, बनेगी धर्म संसद
संविधान के अनुसार, वाराणसी देश की राजधानी के रूप में नई दिल्ली की जगह लेगा। इसके अलावा काशी (वाराणसी) में 'धर्म संसद' बनाने का भी प्रस्ताव है। एक प्रस्ताव ये भी है कि मुस्लिम और ईसाई वोट देने के अधिकार नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा, प्रत्येक नागरिक को अनिवार्य सैन्य प्रशिक्षण दिया जाएगा और कृषि को पूरी तरह से कर मुक्त (टैक्स फ्री) किया जाएगा।

प्रयागराज में पारित हुआ था प्रस्ताव

दरअसल फरवरी 2022 में, प्रयागराज में आयोजित धर्म संसद में भारत को 'हिंदू राष्ट्र' बनाने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया गया था और एक संविधान का विचार सामने आया था। इसी के तहत संविधान का मसौदा तैयार किया गया है। मसौदा तैयार करने में विभिन्न क्षेत्रों की तीस प्रतिष्ठित हस्तियों ने योगदान दिया है।

कौन हैं संविधान तैयार करने वाले?
संविधान मसौदा समिति के संरक्षक स्वामी आनंद स्वरूप, शांभवी पीठाधीश्वर और शंकराचार्य परिषद के अध्यक्ष हैं। इसमें कामेश्वर उपाध्याय, अध्यक्ष, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता बीएन रेड्डी, रक्षा विशेषज्ञ आनंद वर्धन, सनातन धर्म के विद्वान चंद्रमणि मिश्रा, डॉ. विद्या सागर आदि शामिल हैं।

750 पन्नों का होगा हिंदू राष्ट्र का संविधान
स्वामी आनंद स्वरूप ने शुक्रवार को हमारे सहयोगी टीओआई को बताया कि हिंदू राष्ट्र का संविधान 750 पृष्ठों का होगा और इसके प्रारूप पर अब व्यापक रूप से चर्चा की जाएगी। विभिन्न क्षेत्रों के धार्मिक विद्वानों, विद्वानों और विशेषज्ञों के साथ चर्चा और बहस होगी। इस आधार पर, संविधान का आधा हिस्सा (लगभग 300 पन्ने) ) प्रयागराज में आयोजित होने वाले माघ मेले यानि 2023 में जारी किया जाएगा, जिसके लिए धर्म संसद आयोजित की जाएगी