Lalganj News: परिजनों संग गंगा स्नान करने गए युवक-युवती डूबे, गोताखोरों की मदद से खोजबीन जारी

in #wortheum2 years ago

लालगंज के गंगाघाट पर स्नान करने गए युवक युवती डूब गए। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। दोनों की तलाश जारी है। मौके पर एसडीएम विजय कुमार, प्रभारी निरीक्षक सरेनी के साथ-साथ लालगंज की पुलिस भी मौजूद है।
लालगंज के गेगासो गंगा घाट पर सोमवार को परिजनों के साथ गंगा स्नान करने गए युवक और एक युवती गंगा में डूब गए। इसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों की खोजबीन कर रही है।नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन में लगी हुई है। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप है। मौके पर एसडीएम विजय कुमार, प्रभारी निरीक्षक सरेनी के साथ-साथ लालगंज की पुलिस भी मौजूद है।