तो लट्ट बजाएंगे', भारत जोड़ो यात्रा का विरोध पर विजय बैंसला को चेतावनी

in #wortheum2 years ago

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा का विरोध करने पर किसान मोर्चा राजस्थान ने कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के बेटे विजय बैंसला के खिलाफ मोर्चो खोल दिया है। गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।

राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के प्रवेश से पहले विवाद पैदा हो गया है। भारत जोड़ो यात्रा का विरोध करने पर किसान मोर्चा राजस्थान ने कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के बेटे विजय बैंसला के खिलाफ मोर्चो खोल दिया है। बता दें, गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला ने रविवार को भारत जोड़ो यात्रा का विरोध करने की चेतावनी दी थी। इसके जवाब में किसान मोर्चा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अपनी राजनीति चमकाने के लिए विजय बैंसला गुर्जर समाज को बदनाम न करें। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में विघ्न डालने की कोशिश की तो लट्ट बजाए जाएंगे। यात्रा में आकर गुर्जर समाज को बदनाम करने की कोशिश की तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

बीजेपी के राज में 70 गुर्जरों को मार दिया

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि विजय बैंसला प्रतिदिन भाजपा की गुलामी के कसीदे पढ़ता है। गुर्जर स्वाभिमानी किसान कमेरा कौम है। विजय बैंसल भूल गए बीजेपी के शासन में 70 से अधिक निहत्थे गुर्जरों को गोलियों से भून दिया गया था। आज विजय बैंसला बीजेपे नेताओं के सुर में सुर मिला रहा है। गुर्जर स्वाभिमानी कौम है। विजय बैंसला सुर्कियों में रहने के लिए पूरे गुर्जर समाज को बदनाम न करें।

विजय बैंसला ने दी है चेतावनी
उल्लेखनीय है कि गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला ने रविवार को कहा था कि गुर्जर आरक्षण समझौते की सही ढंग पालना नहीं की है। इससे गुर्जर समाज में रोष है। यदि उनकी मांगों को स्वीकार नहीं किया तो राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का विरोध किया जाएगा। दूसरी ओर भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के संयोजक विभाकर शास्त्री ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा जहां भी निकल रही है। आमजन उसका स्वागत कर रहे हैं। फिर भी कोई विषय होंगे तो संबंधित पदाधिकारी इसे देखेंगे।

himmat_singh_gurjar_1668396290.jpeg