Lucknow: मालिनी अवस्थी ने वीरों की गाथा गाई तो सीएम की आंखों से टपकने लगे आंसू,

in #wortheum2 years ago

लखनऊः अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस रखने वाले उत्तर प्रदेश के सख्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गुरुवार को अलग ही रूप देखने को मिला। गुरुवार शाम को लखनऊ की सरजमीं पर सजी स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित एक महफिल में देखभक्ति के तरानों को सुन सीएम योगी के भीतर का भावुक इंसान बाहर आ गया। लोक गायिका मालिनी अवस्थी द्वारा प्रस्तुत वीरगाथाओं को सुनकर योगी की आंखों से आंसू छलक पड़े। दीर्घा में बैठे सीएम योगी अपनी आंखों से आंसू पोंछते दिखाई दिए।
स्वतंत्रता सेनानियों को याद में हुआ कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार शाम को मुक्ति गाथा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कई वरिष्ठ नेता और अधिकारियों ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान मंच से मालिनी अवस्थी ने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए एक लोक गीत गाया। करुण संगीत के साथ जब मालिनी अवस्थी ने अपने सुर मिलाए तो मुख्यमंत्री योगी अपने भीतर के भावुक इंसान को रोक नहीं पाए। उनकी आंखों से आंसू गिरने लगे।
कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हम लोग भाग्यशाली हैं, जो आजादी के अमृत महोत्सव के वर्ष में मौजूद हैं। इससे भी बड़ा हमारा सौभाग्य है कि हम इसे मना रहे हैं। उन्होंने मंच से कहा कि यह साल चौरी-चौरा आंदोलन का शताब्दी काल भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर हमारे क्रांतिकारी नहीं होते तो हमें आजादी के लिए न जाने क्या-क्या करना पड़ता। इस दौरान उन्होंने मौजूद सभी लोगों का धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुतियों को सराहा।
1500x900_453579-cm-yogi-in-lucknow.jpeg

Sort:  

Good job