अपनी कार को गर्मी में कैसे करें वॉश, जान लीजिए सही तरीका

in #wortheum2 years ago

गर्मी के मौसम में हम बहुत जल्दी-जल्दी अपने कार की वॉशिंग करवाते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग अपने घरों पर ही कार की वॉशिंग करते हैं। लेकिन लोगों को कार वॉश करने का सही तरीका नहीं पता होता है जिस कारण लोग अपनी कार को नुकसान पहुंचा देते हैं।तपती गर्मी के मौसम में रोज कार को किसी सर्विस सेंटर पर ले जाकर इसकी वॉशिंग करवाना काफी महंगा साबित होता है। ऐसे में ज्यादातर लोग अपने घरों पर ही कार की वॉशिंग करते हैं, लेकिन बहुत सारे लोग कार को वॉश करने का सही तरीका नहीं जानते हैं, जिसकी वजह से कार को नुकसान होता है। अगर आपके पास भी एक कार है, जिसे आप घर पर साफ करने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको सबसे पहले इसकी सफाई करने का सही तरीका जान लेना चाहिए और फिर आप अच्छी तरह से बिना कार को नुकसान पहुंचाए हुए, इसकी वॉशिंग कर सकते हैं।कुछ लोग कार की बॉडी साफ करने के लिए वाइपर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा करने से कई बार पेंट पर स्क्रैच आ जाते हैं। वाइपर का इस्तेमाल सिर्फ चुनिंदा पार्ट्स में करना चाहिए, क्योंकि इसके लगातार इस्तेमाल से बॉडी पेंट घिसता है।20_04_2022-car_wash_22645139.jpg