भारत में संयुक्त उपक्रम की संभावनाएं तलाश रही हैं रूस की आइटी कंपनियां

in #wortheum2 years ago

यूक्रेन से युद्ध शुरू होने के बाद अधिकांश अमेरिकी कंपनियों ने रूस में कामकाज बंद कर दिया है जिसके बाद कई रूसी साफ्टवेयर कंपनियां भारत और अन्य ब्रिक्स देशों में संयुक्त उद्यमों की तलाश कर रही हैं जानें इसपर क्या कहना है सेंट पीटर्सबर्ग स्थित रसोफ्ट के अध्यक्ष वैलेन्टिन का-

रूस की 250 से अधिक सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के संगठन रुसाफ्ट ने कहा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के मद्देनजर अमेरिका और यूरोप के साथ व्यापार प्रभावित होने के बाद अनेक रूसी साफ्टवेयर कंपनियां भारत तथा अन्य ब्रिक्स देशों में संयुक्त उपक्रमों की संभावनाएं तलाश रही हैं। सेंट पीटर्सबर्ग से संचालित रुसाफ्ट के प्रेसिडेंट वेंलेंतिन माकारोव ने कहा है कि रूस की करीब पांच-छह कंपनियों के प्रतिनिधिमंडल ने हाल में यहां 'बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट' (बीजीबीएस) में भाग लिया था और कई भारतीय कंपनियों के साथ बैठकें की थी।23_04_2022-i.t_companies_22653842.jpg