मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी, इन राज्यों में गरज चमक के साथ आंधी-बारिश की संभावना

in #wortheum2 years ago (edited)

Weather Update मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर सहित आसपास के क्षेत्रों में तीन दिन तक राहत के कोई आसार नहीं हैं। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से तेज हवा चलने पर गर्मी से आंशिक राहत मिल सकती है।
मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में गरज चमक के साथ आंधी व छिटपुट बारिश हो सकती है। वहीं उत्तराखंड में 20-22 अप्रैल के दौरान अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना है। इसके साथ ही IMD की ओर से बताया गया कि 19 और 20 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर 25-35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी तेज हवाएं चलने की बहुत संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 5 दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में गरज के साथ छिटपुट बारिश व आंधी चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों के दौरान असम-मेघालय में अलग-अलग भारी बारिश की संभावना है। 19 अप्रैल को असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

दिल्ली एनसीआर में गर्मी का प्रकोप फिर से बढ़ने लगा है। तापमान तेजी से बढ़ रहा है तो सोमवार से लू चलने की भी संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक तीन दिन तक राहत के कोई आसार नहीं हैं। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से तेज हवा चलने पर गर्मी से आंशिक राहत मिल सकती है। हालांकि, बारिश होने की संभावना इस सप्ताह भी नहीं है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को आसमान साफ रहेगा। कुछ जगहों पर लू चलने के आसार हैं। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 42 और 23 डिसे रहने की संभावना है।
आईएमडी (IMD) के अनुसार, दिल्ली के साथ ही हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में 19 अप्रैल के बीच अलग अलग जगहों पर हीट वेव रहेगी। ऐसे में दिल्ली एनसीआर में लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर सकते हैं। साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि 19 और 20 अप्रैल को सामान्य से ज्यादा तेज गर्म हवाएं चलेंगी। ​हीट वेव के कारण तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह दिल्ली का तापमान एक बार फिर 40 डिग्री पार जा सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि लू चलने से तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है। ऐसे में अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 26 डिग्री तक रह सकता है। 18_04_2022-heat_wave_in_delhi_ncr_22637090_8952494.jpg