दीपोत्सव की सफलता के लिए वैदिक मंत्रोचार के साथ किया भूमि पूजन

in #wortheum2 years ago

thapatasava-ka-lkara-aayajata-bhama-pajana-ma-majatha-kalpata-paraakhalsha-paratapa-sahanadal-athhakara-paraaja_1665773033.jpegअयोध्या। दीपोत्सव-2022 को ऐतिहासिक बनाने के लिए शुक्रवार अपराह्न 3 बजे राम की पैड़ी पर वैदिक मंत्रोचार के साथ भूमि पूजन किया। मुख्य जजमान के रूप में अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह मौजूद रहे। वैदिक मंत्रोचार के बीच वशिष्ठ गुरुकुल विद्यापीठ के बटुकों द्वारा मंगलाचरण किया गया। इसके उपरांत सरयू जलाभिषेक के साथ सफल आयोजन की कामना के लिए हवन किया गया।

कुलपति ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन में पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश व विश्वविद्यालय के सहयोग से दीपोत्सव को भव्य बनाया जाएगा। इसमें 15 लाख दीपक जलाए जाएंगे। बताया कि दीपोत्सव में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से आम जनमानस को जोड़ने के लिए जनसहभागिता व जनसहयोग अभियान चलाया जा रहा है।