बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में बीजेपी ने किया आप के खिलाफ प्रचंड प्रदर्शन

in #wortheum2 years ago

बिजली दरों के विरोध में जिला केशवपुरम भाजपा ने किया पाँचो विधानसभा में धरना प्रदर्शन।

IMG-20220719-WA0018.jpg

दिल्ली की आप सरकार ने पिछले दिनों बिजली की दरों में 6% से 12% की वृद्धि की है जिसके विरोध में भाजपा दिल्ली में आंदोलनरत है। आज दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया।
भाजपा जिला केशवपुरम के मीडिया प्रभारी विनोद शर्मा ने बताया कि जिला की पाँचो विधानसभाओं शकूर बस्ती , त्रिनगर , आदर्श नगर , शालीमार व वजीरपुर विधान सभा में बिजली बढ़ोतरी की दरों को लेकर जिला अध्यक्ष राज कुमार भाटिया एवं जिला प्रभारी श्याम शर्मा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। जिला में बिजली आंदोलन कार्यक्रम के संयोजक मनजीत सिंह बेनीवाल थे।

IMG-20220719-WA0019.jpg

जिला अध्यक्ष राजकुमार भाटिया ने बताया कि दिल्ली में बढ़ी दरों से दिल्ली की जनता में भारी रोष है। दिल्ली की जनविरोधी आप सरकार ने प्राइवेट कंपनियों को लाभ पहुँचाने के लिए पावर परचेज कोस्ट एडजस्टमेंट चार्ज (PPCA) के माध्यम से गुप् चुप रास्ते से बिजली की दरों में बढ़ोतरी कर दिल्ली वासियों की जेब पर बोझ डाल वायदाखिलाफी की है। बढ़ी दरों के मद्देनजर भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली की जनता के साथ खड़ा है और जब तक दिल्ली सरकार बढ़ी दरों को वापस नही लेगी भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर आंदोलन करते रहेंगे।
बिजली आंदोलन के जिला संयोजक मनजीत सिंह बेनीवाल ने बताया कि बढ़ी दरों के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ धरने प्रदर्शन में विभिन्न आर. डब्ल्यू. ए. के पदाधिकारी व आम जनमानस भी सम्मलित हुआ। उन्होंने बताया कि प्रदेश नेतृत्व की ओर से जिले की पाँचो विधान सभा मे पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल , अशोक गोयल देवराह , डॉ महेंद्र नागपाल , सतीश गर्ग , संजीव शर्मा व अरविंद गर्ग धरने प्रदर्शन में पहुँच कार्यकर्ताओं के साथ सम्मलित हुए व सम्बोधित किया।

IMG-20220719-WA0020.jpg

भाजपा कार्यकर्ता व अन्य गणमान्य लोग प्रातः दस बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक तेज धूप व उमस भरी गर्मी में हाथों में दिल्ली सरकार के खिलाफ स्लोगन लिखी तख्तीयां लेकर नारों के साथ विरोध प्रदर्शन करते रहे। आज के प्रदर्शन में भाजपा जिला व मण्डल के पदाधिकारियों के साथ निवर्तमान पार्षद व क्षेत्र के गणमान्य लोग भी सम्मलित हुए।