Bullet Train in India: पहले 2022, फिर 2023 और अब 2026... बुलेट ट्रेन को दौड़ने में देरी क्यों?

in #wortheum2 years ago (edited)

Bullet Train in India: सितंबर 2017 में जब बुलेट ट्रेन के लिए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का शिलान्यास किया गया था, तब 2022 तक इस प्रोजेक्ट के पूरा होने की उम्मीद जताई है।
साल 2015 में मुंबई से अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन शुरू करने की घोषणा की गई. बुलेट ट्रेन के लिए भारत ने जापान के साथ समझौता किया. सितंबर 2017 में इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया गया. तब रेलवे ने कहा था कि 15 अगस्त 2022 तक मुंबई से अहमदाबाद के बीच हाई स्पीड रेल शुरू करने की पूरी कोशिश की जाएगी. साल बढ़ाकर 2023 कर दिया. और अब रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि 2026 तक बुलेट ट्रेन शुरू होने की उम्मीद है. !