विश्व हिंदू परिषद हजारीबाग विभाग का सीसीएल ऑफिसर क्लब चरही में बैठक संपन्न

in #wortheumlast year

हो रहा हिन्दू समाज का पुनर्प्रतिष्ठा, शंखनाद होगा राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा - सचिंद्र सिन्हा

IMG-20230905-WA0212.jpg

चरही (हजारीबाग)।विश्व हिन्दू परिषद हजारीबाग विभाग की बैठक सीसीएल ऑफिसर क्लब चरही हजारीबाग में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ मंचासिन अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात तीन बार प्रणवोच्चार, एकात्माता मंत्र व तेरह बार विजय महामंत्र से किया गया। मंचासीन अधिकारियों का परिचय हजारीबाग विभाग के मंत्री अनूप यादव ने कराया। बैठक के प्रथम सत्र में सभी जिला मंत्रियों द्वारा अपने-अपने जिले का वृत्त निवेदन किया गया। विभाग बैठक को संबोधित करते हुए विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय सहमंत्री व प्रचार-प्रसार विभाग के केंद्रीय सहप्रमुख माननीय सचिन्द्र सिन्हा जी ने कहा कि हम जितना सोचते हैं समाज हमसे आगे सोचता है। एक समय था जब जब हॉल बड़ी और संख्या छोटी होती थी पर अब स्थिति विपरीत है। देशभर में हिंदुओं का जबर्दस्त जागरण हुआ है बस हमें उन्हें समेटने की आवश्यकता है। हम कोई भी शुभकार्य पूजा आदि प्रारंभ करने पर संकल्प लेते हैं। उसी प्रकार संगठन कार्य के लिए भी हमें संकल्प लेने की आवश्यकता है। आजादी के सत्रहवें वर्ष में विहिप की स्थापना विपरीत परिस्थिति में हुई थी। उस समय विहिप ने जो संकल्प लिया था उसकी अब सिद्धि प्राप्त होने लगी है। हमने जो सपने देखे थे अब साकार होने लगे हैं। आगे केंद्रीय सहमंत्री ने कहा कि बैठक में आए एक एक कार्यकर्त्ता केवल भीड़ मात्र के लिए नहीं हैं। बल्कि हम सब दायित्ववान कार्यकर्त्ता हैं। हम सब नियमित बैठक में आते हैं तथा हमारा नित्य संगठन कार्य के लिए प्रशिक्षण होता है। आगे कहा हिन्दू समाज अपनी शक्ति को भूल जाता है। हम भूल जाते हैं कि राम, कृष्ण, राणा, शिवा, गुरुगोविंद सिंह, सिद्धू, कान्हू, भगवान बिरसा मुंडा के हम वंशज हैं तथा ये महावीर हमारे पूर्वज हैं। हिन्दू समाज को उनके पूर्वजों का गौरवशाली इतिहास बतलाकर उनके पुरुषार्थ को जगाने का कार्य विश्व हिन्दू परिषद कर रहा है। जाति, प्रान्त, भाषा से ऊपर उठकर हम केवल हिन्दू हैं यही भाव जगाने का कार्य अपना है। विश्व भर में हम आज संगठित हो रहे हैं और भारत एक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है। परन्तु राष्ट्रविरोधी शक्तियां यहां के अनुसूचित जाति, जनजाति, दलित एवं अत्यंत पिछड़े समाज के लोगों के बीच एक विमर्श (नैरीटिव) स्थापित कराने का षड्यंत्र कर रहे हैं कि हम हिन्दू नहीं हैं। इसे हमें समाप्त करने की आवश्यकता है। और इसके लिए हमें बड़ी संख्या में समयदानी कार्यकर्त्ताओं की फौज खड़ी करनी होगी। रोड मैप बनाकर गांव गांव तक विहिप को ले जाने की तैयारी करनी पड़ेगी। तब हम गाय, गंगा, गीता, गायत्री, हमारे मठ, मंदिरों की श्रद्धा बचेगी तथा धर्मांतरण, जिहाद आदि से हमारी रक्षा हो पाएगी।

बजरंग दल शौर्य जागरण यात्रा एवं समिति की घोषणा :

प्रान्त सहमंत्री रंगनाथ महतो द्वारा हजारीबाग विभाग की निम्नलिखित घोषणाओं का प्रस्ताव बैठक में उपस्थित सभी लोगों के समक्ष लाया गया जिसे उपस्थित सभी लोगों द्वारा दोनों हाथ उठाकर ओंकार ध्वनि से इसे पारित कर दी गई। जो इस प्रकार है :
शौर्य यात्रा मुख्य संरक्षक - अरविंद कुमार सिंह।
शौर्य यात्रा संरक्षक - प्रदीप कुमार सिंह।
शौर्य यात्रा संरक्षक - रामशरण जी।
शौर्य यात्रा संरक्षक - भुवनेश्वर साव।
शौर्य यात्रा विभाग संयोजक - अनूप यादव।
शौर्य यात्रा विभाग सहसंयोजक - अरविंद मेहता।
शौर्य यात्रा विभाग सहसंयोजक - सुधीर कुमार।
शौर्य यात्रा विभाग सहसंयोजक - पंकज दुबे।
शौर्य यात्रा विभाग प्रमुख - भवानी सिंह।
शौर्य यात्रा विभाग सहप्रमुख - प्रशांत सिंह।
शौर्य यात्रा विभाग सहप्रमुख - अंकित पांडे।
शौर्य यात्रा विभाग सहप्रमुख - राजू यादव ।
शौर्य यात्रा विभाग सहप्रमुख - संतोष कुमार।

नवीन घोषणा (बजरंग दल व विहिप समिति की) :
बजरंग दल गौ रक्षा प्रमुख - अभिनव कुमार
कटकमसांडी प्रखंड संयोजक - मुकेश मेहता।
बैठक को प्रान्त संगठन मंत्री देवी सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें आगामी कार्यक्रम विहिप की स्थापना दिवस पर झारखंड के सभी 32 हजार गांवों के पांच हजार पंचायतों तक हमें विश्व हिन्दू परिषद परिषद के कार्य को बतलाते हुए स्थापना दिवस बैनर लगाकर धूमधाम से मनाना है तथा बजरंग दल के शौर्य जागरण यात्रा में रांची जगन्नाथपुर मैदान आने का निमंत्रण देना है।

बैठक में मुख्य रूप से विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय सहमंत्री सचिंद्र सिन्हा, प्रान्त संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रान्त सहमंत्री रंगनाथ महतो, प्रान्त विशेष संपर्क प्रमुख अरविंद कुमार सिंह , विभाग मंत्री अनूप यादव, विभाग संगठन मंत्री गणेश शंकर विद्यार्थी, जिला मंत्री अरविंद मेहता, सह मंत्री गुरुदेव गुप्ता, जिला संयोजक प्रशांत सिंह, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, प्रचार प्रसार प्रमुख मिथिलेश श्रीवास्तव, गौ रक्षा इंद्रदेव गुप्ता, गौतम सोनी, निर्मल ठाकुर, प्रखंड अध्यक्ष विनोद ठाकुर, प्रखंड मंत्री सतीश साहू, शिवानंद तिवारी, रोहित रवानी, गौतम सिंह, राजू करमाली, मनजीत सिंह, शशि सिंह, गब्बर सिंह, कुसुम देवी, आशा राय, बीना मिश्रा, सोनी देवी, नीलू सिंह, प्रकाश रजक, शीतल गुप्ता, मीरा देवी, रेखा देवी, सूरज चौहान, संजय करमाली, गणेश मिश्रा, राजू गुप्ता, आकाश सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
IMG-20230905-WA0204.jpg