बाबूलाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर विधायक प्रतिनिधि आरिफ ने दी बधाई, कहा – संगठन होगा और मजबूत

in #wortheumlast year (edited)

बाबूलाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर विधायक प्रतिनिधि आरिफ ने दी बधाई, कहा – संगठन होगा और मजबूत!

IMG-20230705-WA0070.jpg

चरही (हजारीबाग)। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को विधायक प्रतिनिधि आरिफ अंसारी ने बधाई देते हुए कहा कि आने वाले दिन में बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में झारखंड राज्य में भाजपा नई ऊंचाइयों को छुएगी।आगामी लोकसभा चुनाव में भी भाजपा बेहतर प्रदर्शन करते हुए राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर विजय हासिल करेगी और नरेंद्र मोदी एक बार पुनः भारत देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उसके बाद 2024 में झारखंड विधानसभा चुनाव में भी भाजपा अपने पुराने रंगत में लौटते हुए राज्य में बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार की शुभकामनाएं बाबूलाल के साथ है। निश्चित पार्टी ने सही व्यक्ति को नेतृत्व करने का अवसर दिया है।