इंद्रा पंचायत में पशुधन विकास योजनान्तर्गत परिसंपत्तियों का हुआ वितरण

in #wortheumlast year

IMG-20230805-WA0051.jpg

ग्राम पंचायत इंदरा सभागार में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजनान्तर्गत परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन शानिवार को किया गया। जिसमें जिला पशुपालक पदाधिकारी सह जिला गव्य विकास पदाधिकारी हज़ारीबाग ( झारखंड ) के मद से ग्राम पंचायत इंदरा के दो लाभुकों के बीच बकरियों का वितरण किया गया, जिसमें लाभुक बिलाखो देवी, पति - स्वर्गीय भुनेश्वर महतो और भूमि प्रसाद पिता स्व. विष्णु साव के बीच किया गया।
मौके पर मुख्य रूप से इंदरा पंचायत मुखिया श्रीमती राधिका देवी, उपमुखिया विनोद कुमार, पूर्व मुखिया दशरथ महतो, राजेश शर्मा ( पशु चिकित्सक पदाधिकारी चुरचू, हज़ारीबाग, ) बीस सूत्री अध्यक्ष बालकुमार महतो, नीलकंठ महतो ( झामुमो जिला सचिव ), राजकुमार प्रसाद ( डीएमएफटी), तथा अन्य ग्रामीण उपस्थित हुए।