प्रेस क्लब चुरचू प्रखंड का चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न, रणदीप दुबे बने अध्यक्ष

in #wortheumlast year

प्रेस क्लब चुरचू प्रखंड का चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न, रणदीप दुबे बने अध्यक्ष

IMG-20230828-WA0221.jpg

IMG-20230828-WA0185.jpg

चरही (हजारीबाग) 28 अगस्त। पिछले कई दिनों तक चली मंथन के बाद आखिरकार चुरचू प्रखंड में प्रेस क्लब का गठन हो गया। जिसका विधिवत चुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो गया। प्रेस क्लब चुरचू प्रखंड के नवनिर्वर्चित पदाधिकारियों का घोषणा एवं सम्मान समारोह का संचालन मुजफ्फर हुसैन ने किया। समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात प्रेस क्लब के सदस्यों द्वारा उपस्थित अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं मोमेंटो दे कर सम्मानित किया गया।
प्रेस क्लब चुरचू प्रखंड के विधिवत चुनाव कराने को लेकर पूर्व में हीं अधिकारियों एवं प्रशासन को अवगत करा दिया गया था। जिसके आलोक में सोमवार को सीसीएल ऑफिसर्स क्लब चरही के सभागार भवन में एक जुट हुए चुरचू प्रखंड के विभिन्न अखबार व न्यूज चैनल के पत्रकारों के बीच चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से निर्वाचन पदाधिकारी पारसनाथ महतो (+2 परियोजना उच्च विद्यालय चरही) एवं पर्यवेक्षक अमित कुमार मिश्रा (अधिवक्ता, हजारीबाग) को बनाया गया। मौके पर
रामगढ़ वन प्रमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार, अंचल सह प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण सिंह, स्वास्थ्य चिकित्सा प्रभारी अशोक राम , पुलिस निरीक्षक महेंद्र कुमार, मांडू रेंजर विनोदनंद राय , चरही थाना प्रभारी विक्रम कुमार, चुरचू थाना प्रभारी इंद्रदेव रजवार एवं आँगों थाना प्रभारी अरविंद कुशवाहा उपास्थि रहे।
मकबूल अंसारी ने पत्रकार संघ के अध्यक्ष पद के लिए रणदीप दुबे के नाम का प्रस्ताव दिया। जिसपर उपस्थित सभी पत्रकारों ने सर्वसम्मति से स्वीकार करते हुए रणदीप दुबे को अध्यक्ष के रूप में स्वीकार किया।
इसके अलावा सचिव पद पर विजय दास,कोषाध्यक्ष पद पर रंजीत सिन्हा को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। तत्पश्चात संघ का विस्तार करते हुए संरक्षक पद पर कामाख्या नारायण सिंह को, महामंत्री के रूप में आनंद सोरेन एवं मीडिया प्रभारी साजिद अहमद को मनोनीत किया गया। वहीं उपाध्यक्ष अर्जुन टुडू एवं संजय मुर्मू को, सह सचिव मकबूल अंसारी एवं फराज करीम को , उप कोषाध्यक्ष मनोज कुमार को मनोनीत किया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अफजल अंसारी, संजय सिंह, नितेश कुमार माली, रमेश टुडू एवं सतीश कुमार को मनोनीत किया गया। शांति पूर्ण चुनाव सम्पन्न होने के पश्चात सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को निर्वाचन प्रमाणपत्र सौंपा गया। एवं सभी पत्रकारों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं अंत मे धन्यवाद ज्ञापन संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार कामाख्या नारायण सिंह ने किया। मौके पर प्रेस क्लब चुरचू प्रखंड के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामना देने बरही प्रखंड से पत्रकारों का एक जत्था चरही ऑफिसर्स क्लब पहुंचा जिसमे मुख्य रूप से जावेद इस्लाम, प्रमोद विश्वकर्मा, बिपिन बिहारी पांडेय, प्रभाकर पाठक, अनुज सोनी और कमल शंकर पंडित उपस्थित हुए।
IMG-20230828-WA0009.jpg