प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष का होगा जोरदार स्वागत

in #wortheum2 years ago

बिलग्राम। प्रसपा का पूरे प्रदेश में विस्तार होगा। नए सिरे से संगठन बनेगा। जिन लोगों ने पास बुला करके धोखा दिया है। उन्हें भी इस बात का एहसास कराया जाएगा। कि उनकी ताकत क्या है। जल्द ही प्रदेश में नई राजनैतिक तस्वीर नजर आएगी। यह बातें बिलग्राम में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश यादव ने प्रेस वार्ता में कही ।
उन्होंने कहा ब्लॉक वार संगठन तैयार होगा। इसके लिए प्रदेश स्तर पर बहुत ही जल्द बैठक बुलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रसपा के नए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव को बनाए जाने के बाद नई ऊर्जा मिली है। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के अनुभव और प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव की युवा शक्ति दोनों लोग मिलकर संगठन को धार देंगे। उन्होंने कहा हरदोई की सीमा से गुजरे लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर आज हजारों कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महंगाई बेरोजगारी चरम पर है। अफसर किसी की सुनते नहीं है। हर आदमी परेशान है।