बिहारी नगर में पीने के पानी को कई महीने से उपलब्ध ना होने
पला रोड साहिबाबाद बिहारी नगर मे पीने का पानी को कई महीने से उपलब्ध न होने को सैकडो महिलाओ संग कांग्रेस नेता इंजीनियर आगा के नेतृत्व मे बाल्टी लेकर नगर निगम के खिलाफ डुगडगी यात्रा पूरे इलाके मे निकाली गई। नगर निगम के खिलाफ खूब जमकर नारेबाजी हुई। आगा युनुस ने कहा बिहारी नगर की लगभग सभी गलियो मे अधिकांश हैंडपंप खराब है, लोगो को पानी तक मयस्सर नही। कांग्रेस नेता आगा युनुस ने कहा तीन दिन मे बिहारी नगर के सभी नल ठीक कराए और पीने का पानी नगर निगम उपलब्ध कराए वरना नगर निगम का घेराव किया जाएगा। जल जनता का अधिकार है हर हाल मे लिया जाएगा। महिलाओ ने कहा कि हम लोग पानी बिना मर रहे है कई शिकायते कर चुके है लेकिन कोई हमारी सुन नही रहा। दो बूंद पानी तक नही। इस प्रदर्शन और डुगडुगी यात्रा मे सैकडो महिलाओ और आम जनमानस मौजूद रहे। इंजीनियर आगा युनुस, कांग्रेस नेता, अलीगढ