अयोध्या में दीपोत्सव पर 3 दिनों तक होंगे विविध कार्यक्रम

in #wortheum2 years ago

अयोध्या: दीपोत्सव पर अयोध्या में 3 दिनों तक होंगे विविध कार्यक्रम होंगेlअवधी भजन, बृज के लोकगीत, कई देशों की रामलीला के साथ होगा गुजरात की नृत्य नाटिका होगीl इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैंl मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा और जिलाधिकारी नितीश कुमार ने इसका कार्यक्रम भी जारी कर दिया हैl दोनों अधिकारियों ने संयुक्त रूप से बताया कि छठे दीपोत्सव 2022 का आयोजन जनपद अयोध्या में भव्यता के साथ मनाया जाएगाl जिसमें 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक कई कार्यक्रमों का आयोजन विभिन्न स्थानों पर किया जा रहा है।
इस क्रम में संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के अयोध्या शोध संस्थान 21 अक्टूबर 2022 को राम बाजार नयाघाट अयोध्या में भजन संध्या कार्यक्रम एकता शुक्ला गोरखपुर,लोक गायन डा0 प्रतिभा मिश्रा लखनऊ, नृत्य नाटिका प्रतीक श्रीवास्तव अयोध्या,अवधी गायन आरती पांडेय अयोध्या व रामलीला हरि प्रसाद राय अयोध्या द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा। 22 अक्टूबर को राम बाजार नयाघाट अयोध्या में लोक गायन कार्यक्रम रंजना मिश्रा लखनऊ, शेफाली पांडेय गोण्डा व वरूण कनौजिया अयोध्या, भजन संध्या सत्य प्रकाश मिश्रा अयोध्या व प्रेम चन्द्र तिवारी,कथक श्वेता वर्मा लखनऊ,लोक गीत/नृत्य महावीर सिंह गुड्डू हरियाणा तथा नेपाल की रामलीला कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा। 22 अक्टूबर को राम घाट रेलवे पुल के बगल में रामलीला कार्यक्रम के तहत तमिलनाडु, गुजरात व उड़ीसा की रामलीला की प्रस्तुति, भोजपुरी कार्यक्रम राकेश चन्द्र श्रीवास्तव गोरखपुर, कथक नृत्य नाटिका विशाल कृष्णा वाराणसी व ब्रज के लोक नृत्य गीतांजलि शर्मा मथुरा द्वारा प्रस्तुति की जायेगी। भरत कुण्ड पर लोकगीत कार्यक्रम संतोष शिप्रा लखनऊ,भोजपुरी गायन एसपी चौहान लखनऊ, लोक गीत नृत्य दीपिका मिश्रा लखनऊ,अवधी लोक नृत्य संगीता आहूजा अयोध्या, लोक गायन आराधना पांडेय अयोध्या, छाऊ लोकनृत्य श्रृष्टिधर महतो झारखण्ड व रामलीला स्वामी मुनि कुमार बाराबंकी द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा। गुप्तारघाट पर रामलीला कार्यक्रम के तहत थाईलैंड, कर्नाटक व ट्रिनिडाड एवं टोबैगो की रामलीला, भजन अंजनी मिश्रा आजमगढ़, लोकगायन इन्दू गुप्ता गोरखपुर व उपमा पांडेय अकबरपुर द्वारा प्रस्तुत किये जायेंगे। बड़ी देवकाली अयोध्या पर रामलीला कार्यक्रम के तहत रूस, तेलंगाना व आन्ध्र प्रदेश की रामलीला का आयोजन, भजन संध्या स्थल नयाघाट अयोध्या पर रामलीला कार्यक्रम आईजीएनसीए, बड़ोदरा गुजरात, नृत्य नाटिका कथक कल्चरल सोसाइटी नई दिल्ली, ब्रज के लोकगीत व नृत् मुरारी लाल तिवारी मथुरा, लोकगायन/नृत्य प्रगति यादव व आराधना गौतम द्वारा प्रस्तुत किये जायेंगे। 22 अक्टूबर को रामकथा पार्क नयाघाट अयोध्या में मलेशिया, श्रीलंका, फिजी व मध्य प्रदेश की रामलीलाओं का मंचन वहां के कलाकारों द्वारा किया जायेगा l पखावज वादन (समूह) राजीव रंजन अयोध्या, गुजरात सरकार संस्कृति मंत्रालय द्वारा गुजरात के लोक नृत्य व सुल्तानपुर के कलाकार द्वारा भजन का आयोजन किया जायेगा।Screenshot_2022_1017_220111.png