मोरबी का जो हादसा निगल गया 134 जिंदगियां, मच्छु नदी में तैरती दर्दनाक खामोशी! देखें वीडियो

in #wortheum2 years ago

ani_20221031414_0_jpg_1667236010.webpहादसे, मौतें और फिर दोषियों को ढूंढकर कोर्ट कचहरी का चक्कर। कुछ दिन तक सुर्खियां और इसके बाद अपनों को खोने वालों का जिंदगीभर का दर्द। एक के बाद एक ऐसी घटनाएं सामने आती हैं और फिर हम सबकुछ भूलकर आगे के सफर पर निकल पड़ते हैं। अभी दो दिन पहले की ही तो बात है। साउथ कोरिया में हैलोवीन के दौरान मची भगदड़ में मारे गए सैकड़ों लोगों के बारे में जानकर हम दुखी थे। वैसी ही घटना हमारे देश में हो गई। जो लोग अपना भविष्य यानी बच्चों को लेकर उस पुल पर व्यस्त जिंदगी के कुछ पल निकालकर खुशियां बांटने पहुंचे थे, कब मातम की वजह बन गए, पता ही नहीं चला। )मोरबी की मच्छु नदी पर लटका पुल, फांसी के फंदे जैसा नजर आ रहा है। कई वीडियो सामने आ रहे हैं जिनको देखकर लगता है कि नदी खौफनाक सन्नाटे की चादर ओढ़कर मौत के तांडव का मातम मना रही है। जो नावें हादसे वाली रात शोर मचाते हुए दौड़ लगा रही थीं और नदी में खोए लोगों के परिजन सांस रोके किनारे पर खड़े थे। आज वहीं नावें ऐसी मंद गति से चल रही थीं, मानो वे भी मासूमों की लाशें देखकर अंदर से टूट गई हों और मजबूरी में अपनी ही परछाई के पीछे भाग रही हों।