किसानों की समस्याओं को लेकर हुई भाकियू राष्ट्र शक्ति की महापंचायतें

in #wortheum2 years ago

IMG_20230206_210341.jpg

हरदोई

विकासखंड पिहानी के महोलिया खेड़ा भारतीय किसान यूनियन राष्ट्र शक्ति की महापंचायत हुई। इसमें आसपास के गांवों के किसानों एवं क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं को लेकर प्रशासन को जमकर कोसा। पुलिस कर्मचारियों के समझाने के बावजूद भी किसान नेता प्रदर्शन पर डटे रहे। बाद मे शाम को महापंचायत के आठ सूत्री मांगों को लेकर तहसीलदार संजय मिश्रा कोतवाल बेनी माधव त्रिपाठी को ज्ञापन दिया गया।
महापंचायत में किसान नेताओं ने योगी सरकार व केंद्र सरकार पर निशाना साधा। किसान महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन राष्ट्र के जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्या ने कहा कि लहना से मार्कंडेय आश्रम , पिहानी से छतैया, मझिया से लेहना,मोहल्ला मीर सराय से वार्ड नंबर 8 होते हुए करावा रोड, ग्राम पंचायत सरेहजू से मोहलिया खेड़ा से दहेलिया का संपर्क मार्ग जर्जर मार्गों को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों पर जमकर बरसे। अरविंद मौर्या ने कहा कि उच्चाधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ । योगी सरकार में किसान बर्बाद होता चला जा रहा है। किसान‌ कर्ज लेकर फसलों को उगाता है। बाबा योगी आवार सांड गरीब किसानों की फसलों को चले जा रहे हैं। सरकार की गांव-गांव गौशाला योजना फ्लॉप हुई है। आवारा पशु कस्बे से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों, सड़कों पर मौत बनकर घूम रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष मृदुलेश शास्त्री ने कहा कि किसानों की सबसे बड़ी समस्या उनके कृषि उत्पादों की कम कीमत है। महंगाई चरम सीमा पर है किसान की फसल की कीमत उसको नहीं मिल पा रही है।देशभर में किसानों के असंतोष का सबसे बड़ा कारण उनकी उपज का सही मूल्य न मिलना रहा है और यही उनकी सबसे बड़ी समस्या है। किसानों की समस्याएँ कोई नई नहीं हैं; लेकिन उनके समाधान की ईमानदार कोशिशें होती कभी नज़र नहीं आईं। तहसील अध्यक्ष राम प्रकाश मौर्य ने कहा कि टोडरपुर विकासखंड के गांव जलालपुर में जल निगम से दो हैंडपंप कई वर्षों से रिवोर पड़े हैं सूचना देने पर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। किसान महापंचायत को पवन कुशवाहा, रेहान ,खालिद खान ,श्रवण कुमार ,धनपाल सिंह ,आशीष कुमार ,परमजीत, अशोक ,रामकरण ,ठाकुर प्रसाद ,आदि लोगों ने संबोधित किया।