SC मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेन्द्र मेघवंशी अनुसूचित जाति जिला संयोजक नियुक्त

in #wortheum2 years ago

भाजपा राजस्थान के आह्वान पर पूरे राजस्थान में निकाली जाने वाली जंगलराज भ्रष्टाचार और कुशासन के विरुद्ध गठित भाजपा पाली की जिला स्तरीय समिति में भाजपा पाली जिला अध्यक्ष मंशाराम परमार द्वारा भाजपा अनुसूचितIMG-20221121-WA0117.jpg जाति मोर्चा पाली के जिला अध्यक्ष महेन्द्र मेघवंशी को अनुसूचित जाति जिला संयोजक बनाया गया है। इस समिति के जिला संयोजक भाजपा जिला महामंत्री सुनील भंडारी और जिला सहसंयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट पंकज त्रिवेदी को बनाया गया है। जनआक्रोश यात्रा पाली जिले के 6 विधानसभा में 6 रथों के माध्यम से पहुंचेगी इस हेतु हर विधानसभा की भी समिति अलग से बनाई गई है। मेघवंशी को जन आक्रोश यात्रा का अनुसूचित जाति जिला संयोजक बनाये जाने पर भाजपा पाली पूर्व जिला अध्यक्ष महेन्द्र बोहरा,करण सिंह नेतरा, पाली विधायक ज्ञानचंद पारख, भाजपा जिला महामंत्री मोहन जाट,जिला महामंत्री घीसुलाल मेघवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर महेन्द्र कुमावत,भाजपा जोधपुर जिला प्रभारी प्रफुल्ल ओझा, सोजत भजपा मण्डल अध्यक्ष नरपतराज सोलंकी, अटबड़ा भजपा मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र किसान,चाड़वास भजपा मण्डल अध्यक्ष जगदीश सिंह राजपुरोहित, जैतारण भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुनील प्रजापति, सुमेरपुर भाजपा मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र माली, बर भाजपा मण्डल अध्यक्ष मोहन सिंह कमांडो, निमाज भाजपा मण्डल अध्यक्ष चंपालाल कुमावत, एससी मोर्चा के राकेश आदिवाल, मनोहर जाम, मनीष जावा,भाजपा सोजत मण्डल मंत्री और सामाजिक कार्यकर्ता महेश सोनी,जबरा राम चौकीदार, शैलेश वर्मा,नारायण मेंशन सहित अन्य मोर्चा पदाधिकारियों ने खुशी जताते हुए बधाई दी है और जिला अध्यक्ष मंसाराम परमार का आभार प्रकट किया है।