नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-

in #wortheum2 years ago

गोण्डा मिशन शक्ति अभियान के तहत नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तारIMG-20220616-WA0021.jpg

पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मनकापुर पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त संदीप कुमार उर्फ संजय गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। उक्त अभियुक्त ने थाना को0मनकापुर क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लडकी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना को0मनकापुर मे अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0मनकापुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-

  1. संदीप कुमार उर्फ संजय गुप्ता पुत्र श्रवन कुमार निवासी ग्राम चौबेपुर लालापुरवा थाना कोतवाली मनकापुर जनपद गोंडा

पंजीकृत अभियोग-

  1. मु0अ0सं0- 156/2022 धारा 363,376(3),343 भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट थाना कोतवाली मनकापुर जनपद गोंडा

गिरफ्तार कर्ता टीम-

  1. उ0नि0 उमेश सिंह मय टीम।
Sort:  

आपकी खबरों को लाइक कर दिया है,

कृपया मेरी खबरों को भी लाइक कर दे।