महिला की हत्या का खुलासा, 01 अभियुक्त गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद

in #wortheum2 years ago

गोण्डाIMG-20220630-WA0037.jpg भिखारीपुर खुर्द मौजा सेमरीकला थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा मे एक महिला का शव मक्के के खेत में मिला था। मृतका के पति की तहरीर पर थाना उमरीबेगमगंज में मु0अ0सं0- 111/22, धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत हुआ था। घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा द्वारा घटना के जल्द से जल्द अनावरण हेतु थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज को निर्देशित किया गया था। विवेचना के दौरान अभियुक्त रामलौटन पुत्र गुल्ले निवासी सिधौटी थाना उमरीबेगमगंज गोण्डा का नाम प्रकाश मे आया। जिसको आज दिनांक 30.06.2022 को थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर शिवागंज तिराहा से गौशाला की तरफ 200 मीटर आगे से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही से आलाकत्ल हसिया बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तः-

  1. रामलोटन कोरी पुत्र गुल्ले निवासी सिधौटी थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोगः-

  1. मु0अ0सं0-111/22, धारा 302 भादवि थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।

बरामदगीः-

  1. एक अदद हसिया (आलाकत्ल)

गिरफ्तार कर्ताः-
थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज मुकेश कुमार पाण्डेय मय टीम।