अपनों से मिलकर महिला व परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

in #wortheum2 years ago

गोण्डा ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना को0 देहात पुलिस ने गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द, अपनों से मिलकर महिला व परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान IMG-20220614-WA0037.jpgपुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने ‘‘ऑपरेशन मुस्कान’’ के तहत अभियान चलाकर गुमशुदा लड़के/लड़कियों की शीघ्र बरामदगी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्षों को दिए थे। जिसके क्रम में थाना को0 देहात पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 16.05.2022 को थाना को0 देहात क्षेत्र के अन्तर्गत धनईपट्टी के रहने वाले एक युवक द्वारा थाना को0 देहात में सूचना दी गयी कि उनकी पत्नी दिनांक 13.05.2022 नाराज होकर कही चली गयी है और अभी तक घर वापस नही लौटी है। सूचना पर थाना को0 देहात में गुमशुदगी दर्ज कर महिला की शीघ्र बरामदगी हेतु टीमें गठित की गयी थी। प्र0नि0 को0 देहात कमलाकान्त त्रिपाठी के नेतृत्व में आज दिनांक 14.06.2022 को गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर उसके परिजन को सुपुर्द किया गया। महिला से मिलकर परिजन के चेहरे पर मुस्कान लौटी तथा परिजन ने गोण्डा पुलिस को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। उक्त सराहनीय कार्य की आम जनमानस में काफी सराहना की जा रही है।

बरामद कर्ता टीमः-
उ0नि0 अवनीश शुक्ला मय टीम।