लडकी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

in #wortheum2 years ago

गोण्डा IMG-20220619-WA0069.jpgपुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कटराबाजार पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त-अजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना कटराबाजार क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। जिसके सम्बन्ध में लड़की के भाई द्वारा थाना कटराबाजार में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-

  1. अजय सिंह पुत्र रामउग्गर सिंह नि0 जगराहनपुरवा मौजा शाहजोत थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-

  1. मु0अ0सं0-54/2022 धारा 363,366 भादवि थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 विजय बहादुर सिंह मय टीम।