नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

in #wortheum2 years ago

IMG-20220618-WA0016.jpgपुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कौडिया पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त अमर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उक्त अभियुक्त ने थाना कौडिया क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लडकी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के पिता द्वारा थाना कौडिया मे अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कौडिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-

  1. अमर सिंह पुत्र भगौती सिंह निवासी तुलसीपुर खरिका थाना रामपुर मथुरा जनपद सीतापुर।

पंजीकृत अभियोग-

  1. मु0अ0सं0-59/2022, धारा 363, 366ए, 376 भादवि व 5L/6 पॉक्सो ऐक्ट थाना कौडिया जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-

  1. उ0नि0 बृजेश कुमार मय टीम।