दहेज हत्या की वांछित अभियुक्ता महिला गिरफ्तार

in #wortheum2 years ago

IMG-20220530-WA0021.jpgगोण्डा पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत वांछित अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। कौड़िया पुलिस ने दहेज हत्या की वांछित अभियुक्ता पूनम उर्फ रजकला को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्ता ने अपने लड़के के साथ मिलकर दिनांक 04.05.2022 को वादी भुलई पुत्र रामलाल नि0 बहादुरपुर थाना को0 देहात जनपद बहराइच की लड़की को दहेज की बात को लेकर प्रताड़ित करते हुए फांसी लगाकर जान से मार दिया था। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना कौड़िया में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्ता के विरूद्ध थाना कौड़िया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।