ऊना से दिल्ली पहुंची वंदे भारत ट्रेन, दिल्ली वालों ने ढोल-नगाड़े बजा किया स्वागत; देखें वीडियो

in #wortheum2 years ago

वीडियो में देखा जा सकता है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। वंदे भारत ट्रेन जैसे ही प्लेटफॉर्म पर पहुंची वैसे ही लोगों ने उसपर फूलों का हार फेंक स्वागत किया।

Video Link 👇👇
https://twitter.com/AHindinews/status/1580558791074250755?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1580558791074250755%7Ctwgr%5Edbc21575034b906dcb9c677754a4b0a2814ee4ed%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fncr%2Fstory-people-welcomed-vande-bharat-train-from-una-to-delhi-with-drums-watch-video-7214492.html

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल के दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने आज सुबह ऊना में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। कुछ ही देर पहले यह ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची है। एएनआई ने ट्वीट कर दिल्ली पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की वीडियो शेयर की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वंदे भारत ट्रेन जैसे ही प्लेटफॉर्म पर पहुंची वैसे ही लोगों ने उसपर फूलों का हार फेंक स्वागत किया। लोगों की भीड़ उत्साहित नजर आ रही है। ढोल और नगाड़े की आवाज सुनाई दे रही है। इस ट्रेन से भारत के केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी ऊना से दिल्ली आए।

वीडियो में क्या है खास
वीडियो में देखा जा सकता है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। वंदे भारत ट्रेन जैसे ही प्लेटफॉर्म पर पहुंची वैसे ही लोगों ने उसपर फूलों का हार फेंक स्वागत किया। साथ ही ढोल-नगाड़े भी बजाए गए। आपको बता दें कि आज सुबह ही पीएम मोदी ने वंदे भारत ट्रेन को ऊना से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

ट्रेन में यात्रा कर रहे रेल मंत्री ने क्या कहा
इस ट्रेन से भारत के केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी ऊना से दिल्ली आए। उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा कि 'ये वंदे भारत ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से चलती है और इसमें पानी की बोतल बिल्कुल भी हिली नहीं ये गौरव की बात है। जब ट्रेन की ये खबर दुनिया में पहुंची तो दुनिया हिल गई क्योंकि ये तकनीक केवल कुछ देशों के पास थी।'

इस ट्रेन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें
अंब-अंदौरा से दिल्ली जाने वाली ट्रेन चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। ट्रेन दोपहर 1 बजे अंब-अंदौरा से रवाना होगी और शाम 6:25 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 5:50 बजे रवाना होगी और 11:05 बजे अंब-अंदौरा पहुंचेगी। अपने 412 किलोमीटर लंबे सफर के दौरान यह ट्रेन ऊना, नंगल, चंडीगढ़ और अंबाला में रुकेगी।