दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान भर के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, भाजपा के विष्णु देव ने किया पलटवार
रायपुर/ नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को देश की राजधानी दिल्ली में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। मंगलवार को राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस की तरफ से दिल्ली में किये गए प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हिरासत में लिया गया था। केंद्र सरकार पर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को दबाने का आरोप लगाते सीएम भूपेश बघेल ने जमकर निशाना साधा है।
मुख्यमंत्री भूपेश भूपेश बघेल ने कहा कि क्या हम अपने कर्मचारियों को आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में नहीं ला सकते हैं,हमसे कहा गया था कि केवल 2 मुख्यमंत्री ही यहां आ सकते हैं,इसके अलावा किसी अन्य को अनुमति नहीं है। सीएम भूपेश ने आगे कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने राहुल गांधी के मुंह में हाथ डालने की कोशिश की है, यह उनको बहुत महंगा पड़ेगा। दिल्ली में पत्रकारों से चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल गांधी ने देश के हर मुद्दे को उठाया है ,इसलिए इन्हें परेशान किया जा रहा है। भाजपा का राष्ट्रवाद, आयातित राष्ट्रवाद है, उसमे जो भी विरोध में करता है, उसे दबा और कुचल दिया जाता है।
मंजिल तक पहुंचने के लिए सबका साथ जरूरी हैं, एक दूसरे के साथ से सबका विकास होना तय हैं। इसलिए सबको साथ लेकर चलो। 👍👍
Sahi
Nice
Good
Good