सफाई में इंदौर ने फिर मारी बाजी, देशभर के इतने शहरों में हासिल किया मुकाम

in #wortheum2 years ago

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के नतीजे आ चुके हैं। इसमें इंदौर ने एक बार फिर बाजी मारी है। यह लगातार छठवीं बार है जब इंदौर सफाई के मामले में देश में सिरमौर बना है। दूसरे नंबर पर गुजरात का सूरत और तीसरे नंबर पर नवी मुंबई है। भारत की क्लीनेस्ट मेगा सिटी के रूप में गुजरात के अहमदाबाद ने जगह बनाई है। वहीं क्लीन मीडियम सिटी मैसूर को बताया गया है और क्लीन स्मॉल सिटी के रूप में दिल्ली है।

1 लाख से ज्यादा वाले स्थान पर इंदौर ने बाजी मारी है। दूसरे स्थान पर सूरत तो तीसरे स्थान पर नवी मुंबई है। 1 लाख से कम आबादी वाले शहरों में पहला स्थान महाराष्ट्र के पंचगनी को दिया गया है। दूसरा स्थान छत्तीसगढ़ के पाटन को मिला है। तो वहीं तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र का कराड़ शहर आया है। राजस्थान-महाराष्ट्र को पछाड़कर मध्य प्रदेश देश का सबसे स्वच्छ राज्य बन गया है। 100 से अधिक शहरों वाले स्टेट में मध्य प्रदेश नंबर-1 पर आया। भोपाल को 1 लाख से आबादी वाले शहर में मिला छटवां स्थान