यमुना नदी उफान पर,गांवों में घुसा बाढ़ का पानी-डीएम ने किया बाढ़ ग्रसित गांवों का निरीक्षण

in #wortheum2 years ago

यमुना नदी इन दिनों उफान पर है जहां यमुना तटवर्ती क्षेत्रों से सटे कई गांवों को बाढ़ ने अपनी चपेट में ले लिया है, बाढ़ को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है,बढ़ते जलस्तर की वजह से लोगों को बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए शुक्रवार को जिलाधिकारी विशाख जी ने आलाधिकारियों के साथ घाटमपुर के गड़ाथा गांव में आई बाढ़ व नदी के बढ़ते जलस्तर का नाव से निरीक्षण किया, डीएम ने नाव से एसपी आउटर के साथ गांव में बाढ़ से ग्रसित क्षेत्रों को देखा जहां छत पर रहने को मजबूर ग्रामीणों से बात भी की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।निरीक्षण के बाद डीएम ने आलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बढ़ते जल स्तर पर 24 घंटे पर नजर रखी जाए जिसके लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई जाए बाढ़ की चपेट में आए पीड़ित लोगों को खाने पीने की कोई कमी ना हो इसका विशेष ध्यान दिया जाए, स्वास्थ विभाग की टीम के द्वारा बाढ़ से ग्रसित गांव में दवा का वितरण किया जाए ।गांव के अंदर और बाहर जाने के लिए पीएसी जल पुलिस की नाव भी लगाई जाए साथी मेडिकल की टीम हर समय एक्टिव रहे समय-समय पर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी करती रहे।IMG-20220827-WA0030.jpgIMG-20220826-WA0073.jpgScreenshot_2022-08-27-11-09-00-76.png