सिंगरौली में AAP की धमाकेदार एंट्री, केजरीवाल की पार्टी ने भाजपा-कांग्रेस को छोड़ा पीछे

in #wortheum2 years ago

सिंगरौली :- rani-agarwal-aam-aadmi-party-aap-singrauli.jpegमध्य प्रदेश नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जहां एक बार फिर बढ़त हासिल की है तो कांग्रेस ने भी प्रदर्शन में सुधार किया है। इस बीच मध्य प्रदेश की राजनीति में आम आदमी पार्टी (आप) ने धमाकेदार एंट्री की है। सिंगरौली में अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने मेयर पर पर कब्जा कर लिया है। आप उम्मीदवार रानी अग्रवाल लगभग 9 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल कर ली है।

सिंगरौली के 45 वार्ड के रुझान अब तक सामने आए हैं। भाजपा 09 सीटों पर आगे चल रही है तो कांग्रेस को 06 वार्ड में बढत हासिल है। वहीं आम आदमी पार्टी ने सभी को चौंकाते हुए करीब 17 वार्ड में बढ़त हासिल कर ली है, कुछ पर निर्दलीय प्रत्याशी आगे हैं। वहीं, मेयर पद पर भी पार्टी की प्रत्याशी रानी अग्रवाल लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। उधर, ओरछा नगर परिषद के वार्ड नंबर 3 में भी आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी गीता कुशवाहा ने जीत हासिल की ।